फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे एक्टर अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी को लेकर दिया बयान

Wed, 08 Jul 2026 11:40 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आस्था कम नहीं होगी।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर से जुड़े हालिया चोरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति के गलत कृत्य से मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अयोध्या में अपनी नई फिल्म श्री राम जन्मभूमि की शूटिंग शुरू करने से पहले हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घर में चोरी होने पर लोग चोर को कोसते हैं, घर को नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर के निर्माण के लिए सदियों का संघर्ष हुआ, उसकी प्रतिष्ठा कुछ लोगों की गलत हरकतों से कम नहीं हो सकती। गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन मंदिर, भगवान श्रीराम और सनातन धर्म को इससे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - चंपत राय से गोविंद देव की भेंट: दो घंटे बंद कमरे में चली बातचीत, मुलाकात के निकाले जा रहे कई मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आखिरकार चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, चढ़ावा चोरी के लिए बैंक और अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया


अनुपम खेर ने कहा कि दान श्रद्धा और विश्वास का विषय है। किसी घटना के कारण लोगों की आस्था डगमगानी नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म श्री राम जन्मभूमि' की शूटिंग अयोध्या में 10 से 12 दिनों तक चलेगी और इसकी शुरुआत भगवान श्रीराम व हनुमान जी के आशीर्वाद से की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें