फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोर, मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 15 Sep 2026 05:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने उसे घर के अंदर फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जनपद के रूदौली तहसील क्षेत्र में बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार सुबह 16 वर्षीय किशोर का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


कसारी गांव निवासी पुत्तन (16) पुत्र शिवम कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने उसे घर के अंदर फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि शिवम दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता करीब दो वर्षों से विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। घर में उसकी मां और दोनों बेटे रहते थे। परिजनों के अनुसार शिवम परिवार में जिम्मेदार बेटे के रूप में रहता था।
विज्ञापन


सीओ रुदौली अरविंद सोनकर ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें