फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेट-जेआरएफ में चमके अवध विवि के छात्र

Fri, 04 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के विद्यार्थियों ने कई विषयों में सफलता हासिल की है। इतिहास में चंद्रकेतु सिंह ने नेट-जेआरएफ, अमित कुमार वर्मा और आख्या राय ने नेट व पीएचडी और आदर्श तिवारी ने नेट उत्तीर्ण किया। हिंदी में शिवानी ने नेट-जेआरएफ, जबकि अनूप कुमार और अमित शुक्ला ने पीएचडी पात्रता हासिल की। शारीरिक शिक्षा में जीतू यादव ने जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर पात्रता पाई। भूगोल में तान्या और अपूर्व प्रजापति ने नेट व पीएचडी तथा प्रियंका चौहान ने पीएचडी पात्रता हासिल की। पर्यावरण विज्ञान में कंचन लता और पर्यटन प्रबंधन में तनवी पांडेय ने नेट व पीएचडी पात्रता प्राप्त की। शिक्षाशास्त्र में कविता मिश्रा व मीणा ने नेट व पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण की। जनसंचार एवं पत्रकारिता में गीतांजलि मिश्रा पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें