फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विवि को एडूरैंक में देश में 128वां, प्रदेश में 13वां स्थान

Tue, 09 Jun 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने वैश्विक शैक्षिक रैंकिंग संस्था एडूरैंक की ओर से जारी वर्ष 2026 की रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को देश के 876 उच्च शिक्षण संस्थानों में 128वां स्थान मिला है। इसके साथ ही प्रदेश के 79 विश्वविद्यालयों में 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन




एडूरैंक की रिपोर्ट के अनुसार, यह रैंकिंग शोध प्रकाशनों, शोध उद्धरणों, अकादमिक प्रभाव और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर आधारित है। विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की ओर से प्रकाशित शोधों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय को विभिन्न राष्ट्रीय रैंकिंग में भी बेहतर स्थान मिला है। अनुसंधान परियोजनाओं, पेटेंट और स्टार्टअप गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई है।



शोध और कई विषयों में बेहतर प्रदर्शन

आईक्यूएसी के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पर्यावरण अभियांत्रिकी, पर्यावरण प्रबंधन, पोषण एवं खाद्य विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी शैक्षिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें