फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच मई से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Tue, 21 Apr 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाएं पांच मई से शुरू होकर पांच जून तक आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के छात्र इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक संचालित की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी आवासीय परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों को नकल-विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक होंगी, जबकि अन्य स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें