फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेचर इंडेक्स रैंकिंग में अवध विश्वविद्यालय को मिला प्रथम स्थान

Thu, 02 Apr 2026 07:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नेचर इंडेक्स रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय ने भारत के 519 उच्च शिक्षण संस्थानों में 123वां स्थान प्राप्त किया है, जो विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।
विज्ञापन


फिजिकल साइंस श्रेणी में विश्वविद्यालय ने देश के 252 संस्थानों में 71वां स्थान प्राप्त किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान और राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संयुक्त सूची में दूसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रो. सीके मिश्र, डॉ. पीके द्विवेदी और शोध छात्र सचिन कुमार के शोध पत्र के आधार पर मिली, जो यूरोपियन फिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ था।

इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें