फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविवि : प्रवेश के लिए अब 30 जून तक करें आवेदन

Thu, 20 Jun 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्साें में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। अब अभ्यर्थी स्नातक, परास्नातक, वोकेशनल, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट के साथ-साथ संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों के कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। लेकिन सूत्रों के अनुसार अबतक सीटों की तुलना में आवेदन नहीं मिलने के चलते तारीख आगे बढ़ाई गई है। इस बार प्रवेश समिति की बैठक में कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग की सभी सीटों पर एडमिशन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो कुलपति ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर आवेदन की तिथि विस्तारित किए जाने से संबंधित पत्र जारी कर दिया गया है। इस बार स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भी परास्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है। आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विवि प्रशासन की ओर से ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें