फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टडोली रेलवे क्रॉसिंग का ऑटोमेटिक गेट लॉक, यात्री परेशान

Thu, 17 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। अयोध्या-अंबेडकरनगर हाईवे स्थित टडोली रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे स्वचालित गेट का लॉक खराब हो गया। इस तकनीकी खराबी के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी देर तक दुश्वारियां झेलनी पड़ी। कुछ वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए न्यू कबीरपुर से मया होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाने का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर कुमार गौरव ने बताया कि स्वचालित गेट के लॉक में खराबी आई थी। तत्काल इंजीनियर बुलाकर लॉक ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें