फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रब से मौत मांग ली...स्टेटस लगाकर फांसी लगाने का प्रयास

Wed, 14 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ...रब ने मुझको बोला मांग ले कुछ भी, मैंने रब से अब तो खुद की मौत मांग ली...व्हाट्सएप स्टेटस पर यह गाना लगाने के बाद मंगलवार देर शाम 16 वर्षीय किशोर ने दशरथ महल मंदिर परिसर में फांसी लगा ली। गमछे के सहारे हुक से लटके किशोर को देख आश्रम में मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारा और श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजा गया। किशोर संस्कृत विद्यालय में वेद की पढ़ाई करता है। वह अपने सगे भाई और बुआ के बेटे के साथ मंदिर परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि किशोर ने फांसी लगाने का प्रयास किया था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसने ऐसा क्यों किया, अभी पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें