फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इनायतनगर क्षेत्र के पलिया लोहानी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और गैस सिलिंडर से गैस निकालकर जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगा है। पीड़िता शशिबाला ने पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। 24 जून को आरोपियों ने उन्हें रसोई में बंद कर जलाने का प्रयास किया। इसके बाद उनके पांच माह के बेटे को पैर पकड़कर घर के बाहर फेंक दिया, जिससे उसके पैर में चोट आई। विरोध करने पर उनके पिता को भी पीटा गया।
पीड़िता का आरोप है कि पति ने बच्चे के इलाज का खर्च भी नहीं दिया। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। महिला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति सौरभ त्यागी, ससुर रामशंकर, सास मीरा देवी समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें