फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस और एसटीएफ करेगी सावन झूला मेला की निगरानी : मुख्य सचिव

विज्ञापन
योध्या विकास प्रा​धिकरण के सभागार में आयोजित बैठक में उप​​​स्थित मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह,डीज
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा की एटीएस और एसटीएफ की ओर से निगरानी की जाएगी। मेला और यात्रा की ड्रोन कैमरों से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सरयू में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव और डीजीपी रविवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभागार में मेला व यात्रा के तैयारियों की समीक्षा बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि इन धार्मिक आयोजनों में असामाजिक तत्वों ने किसी भी तरह की खुराफात करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अफसरों का प्रयास रहेगा कि सावन मेले में यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु अच्छी अनुभूति लेकर जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का भी आदेश है कि श्रद्धालुओं के लिए यहां पर बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए भक्तों की ओर से भंडारे, पेयजल व फूड स्टाल के इंतजाम किए जाते हैं। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन्हें मार्गों पर न लगाया जाए। हाईवे और पैदल मार्ग से निर्धारित उचित दूरी पर ही लगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। चिकित्सा कैंपों में दवाओं के साथ आक्सीजन की भी व्यवस्था रहेगी। फिसलन वाली जगहों पर कॉरपेट बिछाई जाएगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें