अयोध्या। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए तीन से छह अप्रैल तक डाभासेमर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान फुटबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीन से छह अप्रैल तक फुटबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। वहीं, टेबल टेनिस के मुकाबले भी इसी अवधि में खेले जाएंगे। तीन और चार अप्रैल को बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए टेबल टेनिस ट्रायल होगा, जबकि पांच और छह अप्रैल को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन करना है, ताकि वे आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इस आयोजन से जनपद के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा और चयनित खिलाड़ी राज्यस्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।