फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सब जूनियर से जूनियर वर्ग तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 16 Apr 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कौशलपुरी कॉलोनी स्थित एक एकेडमी में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ अयोध्या ने जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फ्लड लाइट की रोशनी में देर रात तक चले मुकाबलों ने प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन




चैंपियनशिप में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्गों में कुमिते एवं काता दोनों विधाओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर वर्ग बालिका कुमिते में अवनीत कौर (24 किग्रा), अग्रिमा (36 किग्रा), श्रेयांशी सिंह (21 किग्रा), अलंकृता पांडेय (28 किग्रा) और अनिका आनंद (36 किग्रा) विजेता बनीं। बालक वर्ग में रेयान कश्यप (18 किग्रा), अनन्य पांडेय (24 किग्रा), प्रणव के. सिंह (44 किग्रा) और युवराज उपाध्याय (28 किग्रा) ने जीत हासिल की। कैडेट वर्ग बालिका कुमिते में शैलजा निषाद (30 किग्रा) और अविका सिंह (44 किग्रा) ने बाजी मारी। बालक वर्ग में सात्विक निषाद (39 किग्रा) विजेता घोषित किए गए। जूनियर वर्ग बालिका कुमिते में अंशिका रावत (43 किग्रा) और वैष्णवी मिश्रा (49 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन किया।



काता वर्ग में साक्षी चौधरी (बालिका) और अर्पण कांत (बालक) विजेता रहे। जूनियर बालक कुमिते में दिव्यांश पांडेय (46 किग्रा), रुद्र यादव (44 किग्रा), यश यादव (59 किग्रा) और दुर्गेश निषाद (64 किग्रा) ने जीत दर्ज की। इन सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है। महासचिव हरिओम ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 24, 25 व 26 अप्रैल को चौक स्टेडियम, लखनऊ में होगी।
विज्ञापन




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स कराटे संघ के अध्यक्ष राजेश प्रताप रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग पांडेय मौजूद थे। निर्णायक मंडल में प्रखर उपाध्याय, चंदन कुमार, रमेश विश्वकर्मा, प्रशांत, मानसी, आदित्य रावत, अवनीश कुमार एवं आदित्य पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कीर्ति द्विवेदी, रेखा उपाध्याय, सिमरन कौर और श्वेता सहित कई अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें