फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जूडो ओलंपियाड में अयोध्या मंडल के खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक

Mon, 26 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ में चल रही स्पर्धा इंटरनेशनल ओलंपियाड में अयोध्या मंडल के खिलाड़ियों ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य समेत कुल नौ पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने सब जूनियर और जूनियर वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में पदक हासिल कर मंडल का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता सोमवार को भी जारी है।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या सेन और 52 किलोग्राम में रेणुका ने स्वर्ण पदक जीता। 48 किलोग्राम में समृद्धि ने रजत पदक हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग के 30 किलोग्राम में अर्पित ने स्वर्ण पदक जीता। 45 किलोग्राम में शुभम और 55 किलोग्राम में अमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
जूनियर बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग में लावण्या शर्मा ने रजत पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग के 81 किलोग्राम में सौरभ यादव ने स्वर्ण और 60 किलोग्राम में अभय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। डाभासेमर स्टेडियम के जूडो प्रशिक्षक सुभाष चंद्र ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने भी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें