फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कहीं तालाब पर खेती तो कहीं प्रधान ही कब्जेदार

Sat, 21 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो 36- मिल्कीपुर में फरियाद सुनते अ​धिकारी- संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर/बीकापुर/सोहावल। तहसील सभागार मिल्कीपुर, बीकापुर व सोहावल में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में 272 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं जबकि महज 23 को ही समस्या का समाधान मिल सका है। मिल्कीपुर में सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, एसडीएम सुधीर कुमार के समक्ष क्षेत्र के 121 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की जिसमें मौके पर 09 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। मितौरा गांव की चंद्रावती की शिकायत थी कि तालाब खाते की भूमि पर ग्राम प्रधान अवैध कब्जा कर रहे हैं। अहरन सुवंश गांव के विजय यादव ने भी तालाब की भूमि पर कब्जा कर खेती करने की शिकायत दर्ज कराई है। सीडीओ ने राजस्व निरीक्षक को प्रकरण के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध सिंह के समक्ष 60 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण का निर्देश दिया है। रामपुर भगन के सूर्यमणि वर्मा ने परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए दो महीने से परेशान होने की बात रखी। एसडीएम श्रेया ने बीडीओ को निस्तारण करने का निर्देश दिया। अन्य लोगों ने राजस्व से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 91 शिकायतें आईं जिसमें से चार का निस्तारण किया गया। अर्थर के राम सुरेश सिंह बाबा की शिकायत तहसील के कर्मचारियों से थी तो टड़वा की शर्मावती ने देवई के अप्रशिक्षित डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। एसडीएम ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित विभागों के अफसरों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें