फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कदम-कदम पर बादलों ने रोकी गुनगुनी धूप की राह

विज्ञापन
03-ठंड व गलन से बचाने के लिए बच्चे को शाल में लेकर जाती मां।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। कहीं हल्के तो कहीं घने कोहरे के बीच मंगलवार को सुबह हुई। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ कदम-कदम पर बादल गुनगुनी धूप की राह रोकते रहे। शीतलहर ने गलन को कम नहीं होने दिया। पारा दो डिग्री लुढ़कने के साथ दिन और ठंडा हो गया। शाम होने के बाद एक बार फिर सर्द हवाएं बर्फीली चुभन की वजह बनीं।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह शहरी क्षेत्र में हल्का तो कई ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह लोग नींद से जागे तो आसमान में घने बादल देख कर निराशा हुई। घरों के भीतर और बाहर दोनों जगह ठिठुरन कंपकंपाती रही। सुबह 11.30 बजे के करीब सूर्य ने घने बादलों के पीछे से झांकने की कोशिश की। इसके बाद 10 मिनट के लिए हल्की धूप निकली और फिर बादलों ने सूर्य को अपनी आगोश में ले लिया। करीब एक घंटे के बाद 12.30 बजे फिर से बादलों से संघर्ष में सूर्य की जीत हुई। इसके बाद पूरे दिन यही सिलसिला चला और धूप बेअसर ही रही।

ऐसे में अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में दो और सामान्य से 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसीलिए सुबह से शाम तक सर्द हवा के बीच गलन से कोई राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री और सामान्य से 0.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ सात डिग्री सेल्सियस रहा। रात में भी ठिठुरन सताती रही। रूक-रूक कर चल रही हवाएं इसमें इजाफे की वजह बनीं। 3.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही।

03-ठंड व गलन से बचाने के लिए बच्चे को शाल में लेकर जाती मां।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें