फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आशुतोष मिश्र अध्यक्ष, योगेश यादव बने कोषाध्यक्ष

Sat, 31 Jan 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
14 -शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक के दौरान मौजूद लोग - संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। एसएसवी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित शिक्षक-अभिभावक संघ की द्वितीय आमसभा में सर्वसम्मति से जीएसटी विभाग में कार्यरत आशुतोष मिश्र को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। योगेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम यादव ने की। प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए दो वर्षीय नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उपस्थित अभिभावकों की सहमति से नई टीम का चयन किया गया है। अभिभावक जयशंकर प्रसाद, पिंकी मौर्या और सुमन तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, जबकि संघ के सभी पूर्व अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। बैठक के आरंभ में शिक्षक अरुण कुमार दुबे ने पिछली कार्यवाही सदन के समक्ष रखी, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद आय-व्यय की समीक्षा हुई। इस अवसर पर अभिभावक अमीरुन निशा, आशुतोष मिश्रा सहित कई अभिभावकों तथा शिक्षक महेश नारायण यादव, डॉ. देवेंद्र मिश्रा, वारिज नयन शर्मा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जग प्रसाद मौर्य, नंद किशोर उपाध्याय, श्रुति मिश्रा और आशीष द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पांडेय और जयसराज वर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में अभिभावक श्याम सिंह यादव, अरुण कुमार गौड़, रूप लता श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडेय, दिनेश कुमार गुप्ता नितिन पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें