फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीवन रक्षक दवाओं के साथ बूथों पर तैनात रहेंगी आशा बहू

Mon, 20 May 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 2035 मतदेय स्थलों पर मतदान के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत रहेगी। सीएमओ ने संबंधित आशा बहुओं को जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों के साथ उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधीक्षकों को मतदेय स्थलों पर चिकित्सीय संसाधनों के इंतजाम कराने और सीएचसी पर 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले के 1126 मतदान केंद्रों के 2035 मतदेय स्थलों पर सोमवार को मतदान होगा। कड़क धूप और उमस भरी गर्मी में मतदाताओं और केंद्रों पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए विभाग ने तैयारी की है। इसके लिए जिले की सभी सीएचसी पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं मुकम्मल रखने और हर समय चिकित्सकों के उपलब्ध रहने के निर्देश हैं।

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर आशा बहू की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्हें पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं, ओआरएस पाउडर समेत प्राथमिक उपचार के चिकित्सीय उपकरण मुहैया कराएं।
विज्ञापन


102-108 एंबुलेंस को भी अलर्ट किया गया है कि सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में तेजी से पहुंचे और अस्पताल तक मरीज को अविलंब पहुंचाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। संबंधित आशा बहू को मतदाता बुलावा टोली में शामिल किया गया है। वह क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यहां करें फोन
मुख्य चिकित्साधिकारी -8005192652
प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल - 9454455356
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल -8005192759
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज - 8127976455
सीएमएस मेडिकल कॉलेज - 9415715112
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें