अयोध्या। नववर्ष पर रामनगरी आध्यात्मिक, मनोरंजन और उल्लास से सराबोर रहा। साल 2026 के स्वागत में रामनगरी पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगी नजर आई। बुधवार रात आठ बजे से नववर्ष के स्वागत में जश्न का सिलसिला शुरू हुआ। देर रात तक चले उत्सव में पूरा शहर झूमता रहा। लोग डीजे की धुन पर रातभर थिरकते रहे। गलन होने के बावजूद लोगों में नववर्ष का खुमार सिर चढ़कर बोलता रहा।
जैसे ही घड़ी में 12 बजा, पूरा शहर आतिशबाजी, तालियों और हैप्पी न्यू ईयर से गूंज उठा। लोगों ने 2025 को खुशी से झूमते हुए विदा कर 2026 का उल्लास के साथ स्वागत किया। रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और म्यूजिक सिस्टम से सजे शहर के प्रमुख होटल, कैफे और रेस्टोरेंट में देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा। युवाओं ने बॉलीवुड के गानों पर जमकर ठुमके लगाए।
रामनगरी में मनोरंजन के साथ आस्था का संगम भी देखने को मिला। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने सरयू तट पर पहुंचकर नए साल की शुरुआत की। गुप्तारघाट पर पहुंचे सैलानी नववर्ष की पूर्व संध्या पर नौका विहार और ऊंट की सवारी करते हुए सरयू के किनारे परिवार के साथ सेल्फी लेकर ठंडी हवा का आनंद लिया। सुबह राममंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित प्रमुख मंदिरों पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। नववर्ष की रात सेल्फी और फोटो खिंचवाने का दौर भी जमकर चला। सोशल मीडिया पर हैप्पी न्यू ईयर 2026 के संदेश, वीडियो और तस्वीरें साझा होती रहीं। लोगों ने नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ नववर्ष की शुरुआत की।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के भी बाजार गुलजार रहे। केक, फूल, चॉकलेट और सजावटी सामान की दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी रही। बेकरी और मिठाई की दुकानों पर नववर्ष के केक की खूब मांग रही। वहीं, डिजिटल शुभकामनाओं के बीच डायरी-पेन, पर्सनल गिफ्ट्स और हैंडमेड आइटम्स का भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार देकर नए साल की बधाई दी।
नववर्ष पर उदया चौहरा स्थित द औरा रेस्ट्ररेंट में थिरके लोग- संवाद