फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: कूड़े से बनाईं कलाकृतियां, 60 छात्रों ने वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता में लिया हिस्सा; सीखा कचरा प्रबंधन

Sat, 25 Jul 2026 07:34 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में 60 छात्रों ने वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने न सिर्फ कूड़े से कलाकृतियां बनाईं, बल्कि एमआरएफ केंद्र में कचरा प्रबंधन सीखा। साथ ही स्रोत स्तर पर गीला-सूखा कचरा अलग करने का संदेश दिया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एमआरएफ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में कुशमाहा स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) स्वच्छ केंद्र में शनिवार को फैजाबाद जीनियस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता और एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अयोध्या नगर निगम, सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (सीईई) और लेंडिंग हैंड्स फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम में कॉलेज के 60 विद्यार्थियों ने 10 समूहों में भाग लिया। एमआरएफ केंद्र पर विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के प्रकार, स्रोत स्तर पर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने केंद्र का भ्रमण कर कचरे की छंटाई और रीसाइक्लिंग की कार्यप्रणाली भी देखी।

अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से घरों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने और कूड़ा संग्रहण वाहन को पृथक कचरा ही देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पुनर्चक्रण योग्य सामग्री से उपयोगी और आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर प्रदर्शित कीं। नगर निगम अधिकारियों ने उनका मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन समूहों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक अकील खान, सहायक सफाई निरीक्षक राकेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें