फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामायण के अध्यायों पर आधारित कलात्मक नजारे करेंगे आकर्षित

Fri, 17 Oct 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव पर अयोध्या धाम को और भव्य स्वरूप देने के लिए 20 विशेष सेल्फी पॉइंट तैयार किए जा रहे हैं। यह सेल्फी पॉइंट रामायण के विभिन्न अध्यायों पर आधारित होंगे। इन्हें धर्मपथ, लता मंगेशकर चौक, राम की पैड़ी और रामकथा पार्क व अन्य प्रमुख स्थलों पर स्थापित किया जा रहा है। हर सेल्फी पॉइंट की थीम रामायण के किसी खास प्रसंग से जुड़ी होगी।
विज्ञापन

इनमें सुमेरु पर्वत को लेकर उड़ते हुए हनुमान, श्रीराम को बारिश से बचाने के लिए केले के पत्ते के नीचे खड़े हनुमान, श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर लेकर उड़ते हनुमान, जटायु से वार्तालाप करते श्रीराम, अशोक वाटिका में मां सीता से भेंट करते हनुमान, रावण वध का दृश्य, भगवान राम और मां सीता से मिलते केवट, रावण पर बाण चलाते श्रीराम, लंका दहन करते हनुमान व अग्नि परीक्षा देती मां सीता जैसे प्रेरक दृश्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि दीपोत्सव केवल प्रकाश पर्व न होकर श्रद्धा, संस्कृति और डिजिटल अनुभव का ऐसा संगम बने, जो विश्व को अयोध्या की नई पहचान दे। कार्यदायी संस्था सार्क मीडिया के संचालक सौरभ सिंह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या आधुनिक कला और आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन रही है। ये 20 सेल्फी पॉइंट श्रद्धालुओं को ‘रामायण अनुभव’ से जोड़ने का माध्यम बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें