फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: केपीएल क्रिकेट के फाइनल में पहुंची एपीएस खिहारन

Sat, 10 Jan 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। करमडांडा में चल रही केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। एपीएस क्रिकेट क्लब खिहारन ने सेमीफाइनल में आरएनसी क्रिकेट क्लब रुदौली को तीन रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


इससे पहले खिहारन ने क्वार्टर फाइनल में सोनी इलेवन सुल्तानपुर को सुपर ओवर में हराया। एपीएस खिहारन और सोनी इलेवन के बीच मैच टाई होने से सुपर ओवर खेला गया। खिहारन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बनाए। जवाब में सोनी इलेवन सुल्तानपुर की टीम 11 रनों से मुकाबला हार गई। इस मैच में सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले विवेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबला आरएनसी क्रिकेट क्लब रुदौली और एपीएस क्रिकेट क्लब खिहारन के बीच हुआ। खिहारन के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएनसी क्रिकेट क्लब रुदौली ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया परंतु मुकाबला तीन रनों से गंवा दिया। आरएनसी क्रिकेट क्लब के कप्तान मोहम्मद सद्दाम ने 53 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में 48 रन बनाने वाले बलराम पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका मोहम्मद सलमान, रमन ओझा व गोलू खान ने निभाई। कमंटेटर का कार्य अभिनंदन दुबे, मोहम्मद सदीक व अतीकुर्रहमान गुड्डू ने किया। स्कोरर की भूमिका सनाउल हक ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें