फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विद्यालयी शूटिंग में अंशिका और आलिम बने जिला चैंपियन, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Fri, 17 Jul 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को एसएसवी इंटर कॉलेज में जनपदीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंशिका सिंह और बालक वर्ग में एसएसवी इंटर कॉलेज के आलिम जफर खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक एवं एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकर तिवारी ने पिस्टल से फायर कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगन और परिश्रम ही सफलता की पहली सीढ़ी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
एसएसवी इंटर कॉलेज के शिक्षक जयेंद्र पाठक ने बताया कि अंशिका सिंह ने 400 में 321 और आलिम जफर खान ने 400 में 329 अंक प्राप्त किए। दोनों विजेता इस माह के अंतिम सप्ताह में अमेठी में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जयेंद्र पाठक, नेशनल पिस्टल शूटर भास्कर पाण्डेय और डॉ. अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह व जिला क्रीड़ा समिति के सचिव अभिषेक सिंह ने शुभकामनाएं दीं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें