फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फिर बना कीर्तिमान, 5़ 50 लाख ने किए दर्शन

Sat, 15 Feb 2025 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के दर्शन का रोजाना नया कीर्तिमान बन रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर आस्थावानों ने रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बना दिया। शनिवार को मंदिर सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक खुला और 5़ 50 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन कर कीर्तिमान रच दिया। रामलला के दरबार में सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु की कतार नहीं टूट रही है। रामनगरी की पवित्र धरा पर धर्म, अध्यात्म एवं आस्था का महा समागम निरंतर हो रहा है। रामनगरी में उमड़ रहे आस्थावानों का रेला रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। माघ पूर्णिमा पर 4़ 50 लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए तो यह रिकॉर्ड अगले दिन ही 13 फरवरी को टूट गया जबकि रामलला के दरबार में पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे। 13 फरवरी का रिकॉर्ड भी 14 फरवरी को टूट गया, इस दिन 5़ 50 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें, कोई निराश होकर न लौटे इसलिए मंदिर 18 से 19 घंटे तक खोला जा रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे 24 घंटे डटे हैं तो राम मंदिर ट्रस्ट भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 250 कर्मी लगाए गए हैं जो श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में मदद कर रहे हैं। भटके हुए श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं, पानी पिला रहे हैं, प्रवेश से लेकर निकासी मार्ग तक अलग-अलग जगहों पर कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें