फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजा मान सिंह के गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह के गैंग का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शनिवार की रात लगभग 08:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार करके उसका चालान किया गया है। अब तक मान सिंह के गैंग से जुड़े 14 लोग सलाखों के पीछे जा चुके हैं।
विज्ञापन

छह अगस्त को पूराकलंदर पुलिस और एसओजी की टीम ने राजा मान सिंह को उसकी पत्नी नीतू सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मान सिंह के खिलाफ लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। बीते दिनों निवेश के नाम पर ठगी करने के दर्ज हुए एक अन्य मामले में उसके साथ, अमेठी के पीपरपुर निवासी वैभव सिंह उर्फ प्रिंस सिंह भी आरोपी था। एफआईआर में नामजद मान सिंह की पत्नी नीतू सिंह, उसके साले को एक सप्ताह पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वैभव लापता था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही थीं। इस बीच उसकी लोकेशन पूराकलंदर क्षेत्र में मिलने पर पुलिस ने उसे शनिवार की रात जीवपुर के पास से दबोच लिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। मामलों की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें