अयोध्या। प्राचीन श्री शिव-हनुमान मन्दिर सिद्धपीठ रामपथ अयोध्या की वार्षिक बैठक बुधवार को होगी। मंदिर के अध्यक्ष आनंद किशोर के निर्देश पर बुलाई गई बैठक में वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा के अलावा अध्यक्ष पद की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया जाएगा । प्राचीन श्री शिव हनुमान मंदिर सिद्धपीठ के संस्थापक अधिवक्ता राकेश वैद ने बताया कि इस वार्षिक बैठक में मंदिर के विकास व अन्य पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।