फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: करतलिया बाबा आश्रम में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव

Wed, 11 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
19- करतलिया आश्रम मे भगवान को लगा छप्पन भोग- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू तट स्थित करतलिया बाबा आश्रम में सोमवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार देर रात आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामनगरी के कई मंदिरों में भी मंगलवार देर रात अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान जेवनार गायन भी हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


सरयू तट स्थित प्राचीन पीठ करतलिया आश्रम में बाल योगी महंत रामदास के संयोजन में आयोजित महोत्सव में भगवान सीताराम जी को विधि-विधान से विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव में महंत दिलीप दास, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव, आशीष पांडेय दीपू, लड्डू लाल यादव, सूर्यकांत पांडेय, श्रीचंद यादव, हरिहर यादव, डॉ. अनुराग और सपा नेता बलराम चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा लाल साहब दरबार, जानकीघाट बड़ास्थान, नूतन बरई मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट महोत्सव की परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें