फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय की अनीषा ने जीता गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल

Sat, 17 Jan 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18-  गोल्ड व ब्रांज मेडल विजेता अविवि की एथलीट अनीषा पटेल- विवि
विज्ञापन
अयोध्या। कर्नाटक के राजीव गांधी हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी, बंंगलूरू में आयोजित ऑल इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स महिला व पुरुष प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता में ओवर ऑल 15वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में पूरे देश से 303 विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में विश्वविद्यालय को 10वां स्थान व पुरुष वर्ग में 28वां स्थान मिला। विश्वविद्यालय की एथलीट अनीषा पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल दिलाया, वहीं 800 मीटर दौड़ में भी अनीषा ने तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। अनीषा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

महिला एथलीट नेहा वर्मा ने हॉफ मैराथन में छठवें स्थान पर रहकर और पुरुष वर्ग में एथलीट सूरज यादव ने डिस्कस थ्रो में सातवें स्थान पर रहकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसिक तत्परता व शारीरिक कौशल के समन्वय से खेलों में सफलता प्राप्त की जा सकती है। खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन व खेल उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव के पल हैं। पदक प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि यह चैंपियनशिप न केवल विश्वविद्यालय स्तर का सबसे बड़ा आयोजन है, बल्कि यहां के प्रदर्शन को खेलो इंडिया और अंतरराष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के चयन के लिए भी आधार माना जाएगा।


खिलाड़ियों को उच्च स्तर के ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा

क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधाओं के साथ उच्च स्तर के ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा, जिससे विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन में निखार आएगा। टीम के साथ मैनेजर डॉ. सतीश चंद्र श्रीवास्तव व कोच नीरज पटेल को भी शुभकामना दी। खिलाड़ियों की सफलता पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्र, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय सिंह, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य सिंह व आवासीय परिसर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें