फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कराटे चैंपियनशिप में अनिका आनंद ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 25 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अनिका आनंद
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या कराटे एकेडमी की खिलाड़ी अनिका आनंद ने लखनऊ में आयोजित डब्लूएमएसकेएफ थर्ड ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 और 23 अगस्त को हुई प्रतियोगिता में अनिका ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महज 10 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनिका ने अपनी तकनीकी दक्षता से प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। उनकी सफलता में कोच चंदन कुमार का अहम योगदान रहा।
अनिका इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अयोध्या कराटे कप में दो कांस्य पदक, खेलो इंडिया वूमेंस लीग और जिला स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ अयोध्या के राजेश प्रताप सिंह और सचिव हरिओम शर्मा ने बधाई दी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें