फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 59.25 लाख से संवरा प्राचीन चित्रगुप्त धाम

Thu, 22 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हैदरगंज स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर का 59.25 लाख से जीर्णोद्धार कराया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर परिसर में यात्री हॉल, प्रवेश द्वार, पेयजल व्यवस्था, पत्थर की बेंच और सौर प्रकाश की सुविधा विकसित की गई है। निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही परिसर का संबंधित विभाग को हस्तांतरण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

परियोजना को तीन मई 2025 को मंजूरी मिली थी। इसके बाद अगस्त 2025 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निर्माण इकाई, अयोध्या के समन्वय से परियोजना पूरी की गई। परियोजना प्रबंधन से जुड़े मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब परिसर को संबंधित विभाग को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि श्रद्धालु विकसित सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

श्रद्धालुओं को मिलेगी विश्राम की सुविधा
मंदिर परिसर में बनाए गए यात्री हॉल में श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था होगी। पत्थर की बेंच, स्वच्छ पेयजल और सौर प्रकाश की सुविधा से भी लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं, नए प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें