फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बड़े मंगल पर दिखा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल

Tue, 05 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार/तारुन। ज्येष्ठ माह के आरंभ होते ही पहले बड़े मंगलवार के अवसर पर पूरा बाजार क्षेत्र के बिल्हर घाट मोड़ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। यहां भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया था जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन




पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन अर्चन किया। सभी को बड़े मंगलवार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सेवा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक अवध बिहारी सिंह, भाजपा नेता कालिका सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सुनील सिंह मुन्ना, संतोष सिंह, हरिनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह तथा हरिकेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय के सामने आयोजित भंडारे के मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जेठ माह के पहले मंगलवार ''बुढ़वा मंगल'' का विशेष महत्व है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, मणींद्र शुक्ला मन्नू, विजय बहादुर तिवारी, राममोहन भारती जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, सुनील मिश्रा, भरत श्रीवास्तव, उदयभान वर्मा सहित अन्य भक्त सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन




इनसेट



सुंदरकांड का पाठ कर वितरित किया प्रसाद



बीकापुर। प्रथम मंगलवार को कस्बा बीकापुर, रामपुर भगन सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन और मीठा शरबत प्रसाद स्वरुप वितरित किया गया। खजुरहट चौराहे पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। समाजसेवी शुभम ओझा के नेतृत्व में युवाओं ने भंडारे में कार सेवा किया। प्रयागराज हाईवे पर राहगीरों को प्रसाद एवं मीठा शरबत जल भेंट किया गया। भाजपा नेता श्रवण दुबे, सनी ओझा, पिंटू तिवारी, रोशन ओझा, मनोज तिवारी, संतोष कसौधन, विवेक मोदनवाल ने भी बड़े मंगल पर सेवा करके पुण्य लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें