फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आठ सदस्यीय कमेटी कर रही वित्तीय अनियमिताओं की जांच

Thu, 09 Oct 2025 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में आशाओं के भुगतान के वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। सीएमओ ने इसकी जांच के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो इनसे जुड़े हर बिंदुओं की जांच कर रही है। शीघ्र ही कमेटी के रिपोर्ट सौंपने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी सोहावल में इन दिनों उथल-पुथल तेज है। तीन अक्तूबर को हुए विवाद में आशा बहुओं ने दावों के सापेक्ष भुगतान न होने के आरोप लगाए थे। वहीं, कुछ आशाओं के दावों से अधिक भुगतान की बात सामने आई थी, जिसमें बीसीपीएम नेहा सिंह पर भी आरोप लगे थे। इसे लेकर सीएमओ ने सख्ती की है। उन्होंने बीसीपीएम को आरोप पत्र देकर जवाब मांगा है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कराई है।
एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी में डिप्टी सीएमओ डॉ. वीपी त्रिपाठी, डॉ. राजेश चौधरी, डीसीपीएम अमित कुमार, एनएमएस मनोज त्रिपाठी, लेखाकार मो. अफरोज, एफएलसी मो. हारिस वसीम और अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्ष में आशाओं को भुगतान किए गए बाउचर/प्रपत्र से संबंधित जांच आख्या मांगी गई है। आख्या मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें