फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गेटमैन और दरोगा में कहासुनी, रुकी रही ट्रेन

Sat, 31 Jan 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। रेलवे स्टेशन गोसाईगंज की पूर्वी क्रॉसिंग पर शनिवार शाम करीब 4:45 बजे गेट बंद करने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। इसके चलते गंगा सतलज एक्सप्रेस (33108 डाउन) ट्रेन को स्टेशन पर लगभग पांच मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन अशोक कुमार यादव फाटक बंद कर रहे थे। इसी दौरान सिविल पुलिस में उप निरीक्षक कमलेश कुमार पहुंच गए। आरोप है कि दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे गेट बंद करने में बाधा उत्पन्न हुई और ट्रेन को निर्धारित समय पर पास नहीं कराया जा सका। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ ने बताया कि गेटमैन की सूचना के बाद पूरे प्रकरण की लिखित जानकारी रेलवे विभाग की ओर से कोतवाली गोसाईगंज प्रभारी, क्षेत्राधिकारी सदर अयोध्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को भेज दी गई है।

वहीं उप निरीक्षक कमलेश पासवान का कहना है कि उस समय रेलवे फाटक खुला था और वहां ई-रिक्शा, स्कूली वाहन सहित आम लोगों की भीड़ थी। सुरक्षा की दृष्टि से फाटक खाली कराकर ट्रेन को पास कराने के लिए कहा गया था। इसी दौरान गेटमैन से कहासुनी हो गई, जिसके चलते ट्रेन कुछ देर के लिए विलंबित हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें