फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 63 लाख खर्च करने के बाद भी बदहाल अमृत सरोवर

Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अमृत सरोवर का टूटा पड़ा ​शिलापट।
विज्ञापन
पूराबाजार। सरायराशी गांव में जिला पंचायत निधि से करीब 63 लाख रुपये की लागत से विकसित अमृत सरोवर बदहाली का शिकार है। जिस सरोवर को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, वहां आज झाड़ियों का कब्जा है। परिसर में गंदगी फैली है।
विज्ञापन

31 मई 2023 को इस सरोवर का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया था। सरोवर तक पहुंचने वाली सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। रास्ते में बने गहरे गड्ढे आवागमन को मुश्किल बना रहे हैं। परिसर में लगाया गया शिलापट भी क्षतिग्रस्त है।
योजना के तहत अमृत सरोवरों के किनारे पौधरोपण, बैठने के लिए बेंच, बैरीकेडिंग और अन्य जनसुविधाएं विकसित की जानी थीं, ताकि ग्रामीणों को जल संचयन के साथ सार्वजनिक उपयोग के लिए बेहतर स्थान मिल सके। पूराबाजार विकासखंड में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर से एक दर्जन से अधिक सरोवरों का निर्माण कराया गया। खोदाई, सुंदरीकरण, पौधरोपण और बैरीकेडिंग के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन रखरखाव के अभाव में इन परियोजनाओं की उपयोगिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन


सरायराशी के सरोवर परिसर में लगाए गए पौधे सूख चुके हैं और उनकी जगह झाड़ियों ने ले ली है। जल संचयन के लिए बनाए गए इनलेट और आउटलेट पाइप खुले पड़े हैं। साफ-सफाई और नियमित देखरेख के अभाव में सरोवर का स्वरूप बिगड़ चुका है।
ग्राम प्रशासक अनीता सिंह ने बताया कि सरोवर के रखरखाव की जिम्मेदारी जिला पंचायत की है। अभी तक इसे ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं किया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से अब तक सरोवर पर कोई धनराशि खर्च नहीं की गई है। ऐसे में रखरखाव के संबंध में वह कुछ नहीं बता सकते।


मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें