अयोध्या। मकबरा स्थित स्टेडियम में मंगलवार को मंडलीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। अंडर-19 बालक वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी सलाहकार अभिमन्यु सिंह ने किया। पहले मैच में अंबेडकर नगर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम 54 रन पर ऑल आउट हो गई। सेमीफाइनल सुल्तानपुर बनाम अमेठी में हुआ। जिसमें आठ ओवर में अमेठी की टीम 60 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में सुल्तानपुर की टीम ने भी आठ ओवर में 60 रन पर ऑल आउट हो गई। फिर हुए सुपर ओवर में सुल्तानपुर की टीम विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अंबेडकर नगर की टीम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए जवाब में अयोध्या की टीम 46 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर के बीच खेला गया। सुल्तानपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाया। अंबेडकर नगर की टीम ने एक ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया।