फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान कर कोई भी रक्तदाता पुण्य का भागी बन सकता है। इसके अलावा रामकृष्ण फाउंडेशन के सहयोग से होटल परमेश्वर पैलेस अचारी का सगरा (दर्शन नगर) में भी शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार यह महादान होता है। रक्तदान से पहले होने वाली जांच से कई बीमारियों का पता लग सकता है। इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस, मलेरिया आदि शामिल हैं। सुबह दस बजे आयोजित शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि व विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

-
रक्तदान करने से पहले बरतें यह सावधानियां
तंबाकू, सिगरेट जैसी नशीली चीजों का सेवन न करें
रक्तदान से पहले पर्याप्त भोजन के साथ तरल पदार्थ लें
खाली पेट कभी न करें रक्तदान
-
यह कर सकते हैं रक्तदान
कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के अंतराल पर कर सकता है रक्तदान
18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति दे सकता रक्त
रक्तदाता का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित मानक के अनुरूप हो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें