फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अमानीगंज बनी विजेता

Tue, 10 Feb 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
22-डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में कबड्डी प्रतियोगिता में अंक लेने के बाद अपने 
विज्ञापन
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 168 अंकों के साथ अमानीगंज चैंपियन बना जबकि 73 अंकों के साथ मिल्कीपुर को दूसरा तथा बीकापुर 41 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में मसौधा के आदित्य 15 अंक के साथ प्राइमरी बालक वर्ग में चैंपियन बने और बालिका वर्ग में अमानीगंज की वैष्णवी ने चैंपियन का खिताब जीता। जूनियर बालक वर्ग में सोहावल के शिवा आठ अंकों के साथ चैंपियन बने जबकि बालिका वर्ग में अमानीगंज की अर्पिता 12 अंकों के साथ चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमानीगंज के राज प्रथम, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मसौधा के आदित्य प्रथम रहे। कबड्डी और खो-खो में अमानीगंज विजेत बनी।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में मवई की सोनम प्रथम, 100 और 400 मीटर में अमानीगंज की वैष्णवी प्रथम रहीं। 200 मीटर में मिल्कीपुर की वैष्णवी प्रथम रहीं। लंबी कूद में अमानीगंज की प्रिया प्रथम, कबड्डी में अमानीगंज विजेता बनी। खो-खो अमानीगंज विजेता रही।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में एहसान प्रथम, 200 मीटर दौड़ में मवई के उमर प्रथम मवई, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मिल्कीपुर के अभय शंकर प्रथम रहे। लंबी कूद में बीकापुर के सतीश प्रथम रहे। कबड्डी में अमानीगंज विजेता, खो-खो में अमानीगंज विजेता, जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मिल्कीपुर की शांति प्रथम, 200 और 400 मीटर में अमानीगंज की अर्पिता प्रथम रहीं।
लंबी कूद में अमानीगंज की प्रज्ञा प्रथम, अंताक्षरी प्रतियोगिता में मिल्कीपुर प्रथम, समूहगान में अमानीगंज प्रथम रहा। राष्ट्रीय एकांकी में अमानीगंज प्रथम, योग में अमानीगंज प्रथम, खो-खो प्रतियोगिता में अमानीगंज विजेता, कबड्डी में अमानीगंज प्रथम, पीटी में अमानीगंज की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर वित्त लेखा अधिकारी अनुपम कुमार, विश्वनाथ सिंह, धीरज शुक्ला, योगेश्वर सिंह, हरकिशन निषाद आदि मौजूद रहे।

22-डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में कबड्डी प्रतियोगिता में अंक लेने के बाद अपने 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें