भेलसर। भारतीय स्टेट बैंक की भेलसर शाखा के अधिकारियाें पर ग्राहकों ने बीमा कराने का दबाव बनाने व अभद्रता का आरोप लगाया है। विवेक कुमार साहू व अवनीश कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को वह खाता खुलवाने गए थे। यहां शाखा प्रबंधक ने बीमा कराने के लिए दबाव बनाया। इन्कार करने पर प्रबंधक ने अभद्र व्यवहार किया। दोनों ग्राहकों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, खाता खुलवाने के दौरान बीमा के लिए प्रेरित किया जाता है। इस संबंध में किसी से अभद्रता नहीं हुई।