अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। रामलला के दर्शन के बाद कहा कि राममंदिर का निर्माण सुचारु ढंग से चल रहा है। निर्धारित समय सीमा के अनुरूप ही कार्य हो रहे हैं। दिसंबर तक मंदिर के तीनों तल तैयार हो जाएंगे। बताया कि रामलला के दर्शनार्थियों के लिए भी ट्रस्ट कई प्रकार की सुविधाएं विकसित कर रहा है।