फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पोस्टमास्टर घर-घर जाकर खोलें खाता : एचके यादव

Mon, 06 May 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधान डाकघर में मंडल के सभी सब पोस्टमास्टर के साथ रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट वितरण और ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत खाता खोलने को लेकर व्यवसायिक समीक्षा बैठक की गई। इसमें प्रवर अधीक्षक डाकघर एचके यादव ने कहा कि डाकघर में ग्रामीण डाक जीवन बीमा अन्य बीमा कंपनी से कम किश्त और अधिक भुगतान करता है। डाकघर की सभी योजनाएं लोगों के लिए हितकर हैं। एक बचत खाता ही खुलवा लेने से प्रधानमंत्री बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, एटीएम और आसानी से लेनदेन की सुविधा मिलने लगती है। इसमें अन्य बैंकों की तरह लेनदेन पर शुल्क नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन

पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक ओमेश्वर सिंह ने कहा कि सुकन्या खाता हर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रहा है। बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरेंद्र सिंह, नूतन सिंह, दुर्गेश नंदन यादव, हिमांशु कनौजिया, गोरक्ष प्रताप सिंह, ज्योति वर्मा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर निरीक्षक हरिमोहन सिंह, राजेश्वर दूबे, अभिषेक तिवारी, अमित कुमार, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, विकास अधिकारी चंद्रेश वर्मा, विवेक यादव, शिवदीप जायसवाल, जितेंद्र सिंह, राम बहादुर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें