फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी का संचालन शीघ्र शुरू करें सभी निकाय : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंडलीय पर्यावरण समिति की बैठक हुई। कमिश्नर ने कहा कि मंडल के जिन भी नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका में एसटीपी मौजूद हैं, उन्हें शीघ्र संचालित करें। जहां पर इनके निर्माण का कार्य समाप्ति या पूर्ण होने की स्थिति में है, उनको भी शीघ्र क्रियान्वित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि जिले में ई वेस्ट प्रबंधन के लिए प्लांट स्थापित करने की पहल करें। जहां पर भी एसटीपी व एफएसटीपी संचालित हैं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उनका निरीक्षण करें। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डाॅ. टीएन सिंह ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण व पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला व मंडल स्तर पर पर्यावरण समिति का गठन किया गया है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों सॉलिड वेस्ट, ई वेस्ट, बॉयो मेडिकल वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट व सीएंडडी वेस्ट के निस्तारण से संबंधित कार्रवाई का अनुश्रवण करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल www.upecp.in पर अपलोड की जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें