फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अलर्ट, अनुपालन का निर्देश

Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए सीएमओ ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट किया है। इसके लिए उन्होंने जिला अस्पताल, 100 बेड कुमारगंज, 50 बेड देवगांव और सभी सीएचसी को पत्र जारी कर एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) और रैबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन (आरआईजी) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने पत्र में बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित एक जनहित याचिका में दिए गए निर्देशों और स्वास्थ्य भवन, लखनऊ से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को 30 जून तक निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। पत्र के अनुसार सभी चिकित्सा इकाइयों में एंटी रैबीज वैक्सीन और रैबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कुत्ते के काटने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
इसके साथ ही अस्पताल परिसरों को आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं से मुक्त रखने के लिए बाउंड्रीवाल, गेट और चौहद्दी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। प्रत्येक चिकित्सा इकाई में इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। इसके अलावा जिले में मॉडल एंटी रैबीज क्लिनिक विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा, जहां 24 घंटे उपचार की सुविधा के साथ एआरवी और आरआईजी उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें