फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में एक घंटे 20 मिनट रहेंगे अखिलेश यादव

Wed, 07 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को एक घंटे 20 मिनट अयोध्या में रहेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह आठ अक्तूबर को दोपहर 3:40 बजे निजी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरसाए रामलीला मैदान के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से ग्राम कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद, थाना महाराजगंज, पूरा बाजार जाएंगे। यहां पूर्व मंत्री एवं सपा नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में करीब 40 मिनट रहने के बाद अखिलेश यादव शाम 4:40 बजे कार से वापस पुरसाए रामलीला मैदान स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 4:50 बजे हेलीपैड पहुंचने के बाद पांच बजे निजी हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर शाम 5:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें