फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अयोध्या आने से पहले 1990 की कार्रवाई पर माफी मांगें अखिलेश, संत समाज की बैठक में प्रस्ताव पारित

Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले संत समाज ने 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए सार्वजनिक माफी या खेद जताने की मांग की है। संतों ने ऐसा नहीं होने पर शासन से उनका दौरा प्रतिबंधित करने की मांग की है।
विज्ञापन
अयोध्या में संत समाज की बैठक। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर संत समाज ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। संत समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि अखिलेश यादव रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने आने से पहले 30 अक्तूबर और दो नवंबर 1990 को कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या घटना पर खेद जताएं।

विज्ञापन


मणिरामदास की छावनी में हुई संत समाज की बैठक में शासन से मांग की गई कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं तो उनका अयोध्या दौरा प्रतिबंधित किया जाए, ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो और संतों तथा सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत न हों। 

विज्ञापन


जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि जो राम और कृष्ण का नहीं है, संत समाज भी उसका नहीं है। यदि अखिलेश यादव वास्तव में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो उन्हें अपने पुराने रुख पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।

श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि अखिलेश यादव यदि सच्चे यदुवंशी हैं तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी आगे आएं। इस काम में संत समाज उनका साथ देगा। 1990 में कारसेवकों पर हुई कार्रवाई और उसे सही ठहराने वाले बयानों से सनातन समाज की भावनाएं आहत हैं।

महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते या खेद नहीं जताते हैं तो उनके अयोध्या दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सनातन समाज के मतदाताओं को आकर्षित करने की राजनीतिक कोशिश माना जाएगा। आगे की रणनीति परिस्थितियों के अनुसार तय की जाएगी। 
विज्ञापन


बैठक में महंत कमल नयन दास, महंत रामशरण दास, अर्जुनदेवाचार्य, कुपालु रामभूषण दास, महंत रामदास, महंत करुणानिधान शरण, महंत बृजमोहन दास, महंत मनीष दास समेत सैकड़ों संत और धर्माचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें