फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का अयोध्या दौरा: डिप्टी सीएम बोले- व्यक्तिगत एजेंडे से आ रहे, सपा के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे

Sun, 04 Oct 2026 07:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव नाटक मंडली के पुराने सरगना हैं। वो व्यक्तिगत एजेंडे से अयोध्या आ रहे हैं। उन्हें जनता समझ चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को अयोध्या दौरे के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव नाटक मंडली के पुराने सरगना रहे हैं। जनता समझ चुकी है और उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। अखिलेश यादव कोई भी रूप रख लें, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पाठक ने आरोप लगाया कि सपा के हाथ कारसेवकों और रामभक्तों के खून से रंगे हैं। सपा के लोग यदि हनुमानजी को आराध्य मानकर रामलला के दर्शन के लिए जाएं तो उन्हें सच्चाई का अहसास होगा।

विज्ञापन


सपा मुखिया के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर कहा कि वह अपने व्यक्तिगत एजेंडे पर आ रहे हैं। राम कथा,भगवान राम, हनुमान जी से उनका क्या सरोकार, वह लोग तो सनातन संस्कृति के खिलाफ रहे हैं। वोट पाने के लिए कोई भी चोला ओढ़कर वह छद्म रूप से घूमेंगे, लेकिन जनता सच्चाई अच्छी तरह समझती है। प्रभु रामलला के मंदिर के निर्माण में जितने भी रोड़े अटका सकते थे, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अटकाकर देख लिया। सनातन संस्कृति की पताका झुकने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस तरीके से निषादों का अपमान किया है, गोरखपुर की घटना सब लोग समझते हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा इस प्रकार के अराजकता, गुंडई, माफिया गिरोह को बढ़ावा देने वाली पार्टी रही है। डिप्टी सीएम ने रामलला व हनुमंतलला के भी दर्शन किए। स्व. बाबा अमर दास की स्मृति में छिछला मठ भीखापुर में गुरु-पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। पर्व के आयोजक गिरीश कुमार पांडेय ‘डिप्पुल’ ने अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन


वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया आज भी लोग भूले नहीं : पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया दिन में ही सपने देख रहे हैं। प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का अवसर समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने दिया है। गुंडागर्दी, वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया आज भी लोग भूले नहीं हैं। कभी भी प्रदेश के लोग समाजवादी पार्टी को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें