फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिल्ली के लिए शुरू हुई अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट

Tue, 16 Sep 2025 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद अब अकासा एयरलाइंस ने भी दिल्ली के लिए अपनी फ्लाइट मंगलवार से शुरू कर दी है। यह फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी और 12:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह सेवा खासकर उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी जिन्हें दोपहर के समय राजधानी जाना होता है। अब तक अयोध्या से दिल्ली जाने वालों के पास इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ही सुविधा उपलब्ध थी।
विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर 2:50 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचती है और 3:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे अयोध्या पहुंचती है और 2:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि अयोध्या से दिल्ली के लिए उड़ानों की मांग लगातार बढ़ रही थी। इसके अलावा व्यावसायिक और प्रशासनिक गतिविधियों के कारण भी दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है। नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से अयोध्या से दिल्ली की हवाई यात्रा और आसान हो जाएगी। पर्यटन और व्यापार को भी इससे सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें