अयोध्या। भारतीय बौद्ध महासभा का त्रैवार्षिक अधिवेशन मोहनलाल नगर में आयोजित हुआ। इसमें अजय कुमार को जिलाध्यक्ष और रवींद्र कुमार गौतम को लेखा परीक्षक निर्वाचित किया गया।
बौद्ध भिक्षु करुणानंद महाथेरा बालामऊ ने धम्म उपासकों को वंदना, त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश बेदी रहे। अधिवेशन के लिए बस्ती मंडल अध्यक्ष धर्म रत्न बौद्ध को पर्यवेक्षक और अयोध्या मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रसाद अंबेश को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था।
चुनाव अधिकारी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की। अध्यक्ष पद के लिए दीपक प्रशांत ने अजय कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका शिव भवन शिवा ने समर्थन किया। वहीं, लेखा परीक्षक पद के लिए कन्हैया लाल मौर्य ने रवींद्र कुमार गौतम के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका रमेश कुमार ने समर्थन किया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में शोभाराम गुरुजी को महामंत्री, रमेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक प्रशांत को कोषाध्यक्ष, सरिता को संयुक्त मंत्री, आरती को संगठन मंत्री, दुलारे यादव को प्रचार मंत्री तथा शिव भवन शिवा और आरएल अंबेडकर को सचिव बनाया गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने सभी का आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. शोभाराम, कन्हैया लाल मौर्य, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।