फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अहिल्याबाई होल्कर ने अयोध्या के कई धार्मिक स्थलों का कराया निर्माण

Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर गर्ल्स हॉस्टल में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम भारतीय संस्कृति के उत्थान में अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर केंद्रित रही। मुख्य वक्ता हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. स्वाति सिंह रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने अयोध्या सहित देश के कई धार्मिक स्थलों पर मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया, जिससे भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई केवल एक शासक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की महान संरक्षिका थीं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अदिति ने किया और धन्यवाद ज्ञापन छात्रा अर्पिता ने किया। कार्यक्रम में छात्रावास वार्डन गीतिका श्रीवास्तव सहित कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें