फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कृषि मंत्री बोले- सपा के धरने को कोई नोटिस नहीं लेता, मिल्कीपुर की जनता खिलाएगी कमल

Sat, 30 Nov 2024 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा के धरने को कोई नोटिस नहीं लेता है। मिल्कीपुर की जनता इस बार कमल खिलाएगी। 
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने संभल जाने से रोकने पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा प्रदर्शन पर कहा कि सपा वाले हमेशा धरने पर बैठते रहते हैं। उनके धरने को कोई नोटिस में नहीं लेता है। जहां उनकी इच्छा होती है, वहीं धरने पर बैठ जाते हैं। उनका आईना ही दूसरा है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक नहीं लगाई है, निचली अदालत की कार्रवाई को रोका है, सर्वे रिपोर्ट को बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट ने मांगा है, अदालत उसके बारे में फैसला करेगी, सपा को ना तो न्यायपालिका पर भरोसा है ना तो भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा है ना चुनाव आयोग पर भरोसा है, ना ही उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर भरोसा है।

कहा कि वह जो कुछ कहे वह सब कुछ सही है, पहले कांग्रेस में चलता था खाता ना बही सीताराम केसरी जो कहें वही सही, यही हाल समाजवादी पार्टी का भी है। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सूर्य प्रताप शाही ने कहा मिल्कीपुर की जनता लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर पश्चाताप कर रही है। जब उसे अवसर मिलेगा वह भाजपा के कमल के फूल को खिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें