फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत 10 अगस्त को, बंगाली सिल्क साड़ी मुख्य आकर्षण

Sat, 06 Jun 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विद्वत परिषद के साथ बैठक में कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 10 अगस्त को आयोजित होगा। इसमें महिला सदस्य क्रीम और लाल बॉर्डर वाली बंगाली सिल्क साड़ी में नजर आएंगी, जो एक विशेष आकर्षण होगी। यह निर्णय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई विद्वत परिषद की बैठक में लिया गया। कुलपति ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन




बैठक में दीक्षांत समारोह के परिधान पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्वत एवं प्रबंध परिषद के सभी अध्यक्ष और सदस्य भारतीय परिधान क्रीम रंग की धोती, कुर्ता और सदरी में दिखेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी। विश्वविद्यालय में एग्री टूरिज्म के तहत आने वाले पर्यटकों के लिए भोजन, ठहरने और अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, डिप्लोमा कोर्स और ऑनलाइन कोर्स शुरू करने पर भी विचार किया गया। पिछले दस वर्षों के प्रश्न पत्रों को लाइब्रेरी में रखने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार बैठक में सेमेस्टर परीक्षाओं तथा अन्य विषयों पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें